Tuesday, November 20, 2018

हीरक जयंती का प्रयोग पच्हत्तरवीं जयंती अथवा पच्हत्तरवीं वर्षगाँठ के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये यदि भारत देश 15 अगस्त 1947 को स्वतन्त्र हुआ तो 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता प्राप्ति की हीरक जयंती होगी।

हीरक जयंती


Jump to navigationJump to search
हीरक जयंती का प्रयोग पच्हत्तरवीं जयंती अथवा पच्हत्तरवीं वर्षगाँठ के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये यदि भारत देश 15 अगस्त 1947 को स्वतन्त्र हुआ तो 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता प्राप्ति की हीरक जयंती होगी। ध्यान देने की बात ये भी है कि इसी उदाहरण मे 15 अगस्त 2022 भारत का छिहत्तरवां स्वतंत्रता दिवस होगा। चूंकि जयंती घटना के एक साल बाद से प्रारम्भ होती है इसलिये ये घटना की वास्तविक सँख्या से एक कम चलती है। अंग्रेजी भाषा मे हीरक जयंती के लिये डायमंड जुबली शब्द का प्रयोग होता है। हीरक शब्द हीरे का द्योतक है।

हीरक जयंती वर्ष[संपादित करें]

घटना की चौहत्तरवीं वर्षगाँठ के दिन से लेकर हीरक जयंती तक चलने वाले एक वर्ष को हीरक जयंती वर्ष कहा जाता है। अधिकतर समूह या संगठन जो किसी घटना का हीरक जयंती वर्ष मना रहे होते हैं, वो इस पूरे वर्ष कोई न कोई आयोजन अथवा समारोह करते रहते हैं जो कि अंत मे हीरक जयंती के दिन सम्पन्न होते हैं।

भिन्न-भिन्न मानक[संपादित करें]

यद्यपि रजत जयंती और स्वर्ण जयंती के मानक सभी स्थानो पर एक से ही हैं किंतु हीरक जयंती के बारे मे ऐसा नही है। उदाहरण के लिये ब्रिटेन मे इसे प्राय: साठवीं वर्षगाँठ पर ही मना लेते हैं लेकिन अमेरिका मे इसे पच्हत्तरवीं वर्षगाँठ पर मनाते हैं।

No comments:

Post a Comment